भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच मतभेद अब तक पर्दे के पीछे था, लेकिन अब विवाद खुलकर सामने आ गया है।
बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) प्रमुख हारून लोगार्ट से दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाते हुए भारतीय बोर्ड से माफी मांगने के लिए कहा है।
छह सप्ताह पहले लोगार्ट ने भी एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीसीसीआई में किसी भी सदस्य से माफी मांगने में कोई आपत्ति नहीं है।
लोगार्ट ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी का पद संभालने के बाद यह बयान दिया था, जबकि बीसीसीआई ने लोगार्ट की नियुक्ति का विरोध किया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी पद पर रहते हुए लोगार्ट के बीसीसीआई के साथ कई मसलों को लेकर मतभेद रहे थे।
लोगार्ट ने बीसीसीआई पर आईसीसी को नियंत्रित करने का आरोप भी लगाया था। डालमिया ने कहा कि लोगार्ट एक सज्जन हैं, लेकिन अच्छा होगा कि वह बीसीसीआई से माफी मांगे।
भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टेस्ट, सात वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन खबर है कि बीसीसीआई इस दौरे को छोटा कर सकता है।
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध जैसे मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को आम सालाना बैठक में अंतिम निर्णय ले सकती है।