फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच ने छोड़ा टीम का साथ, सोशल मीडिया पर किया एलान

Thu, 17 Oct 2024 02:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वह डेक्कन चार्जर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन
डेल स्टेन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। उनके गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। इसका एलान दिग्गज ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए किया। उन्होंने कहा कि वह आगामी सीजन में बतौर गेंदबाजी कोच वापसी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा- क्रिकेट घोषणा। आईपीएल में गेंदबाजी कोच के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कुछ वर्षों तक काम करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। दुर्भाग्य से, मैं आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आऊंगा। 

आईपीएल 2024 में स्टेन ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर जेम्स फ्रेंकलिन को गेंदबाजी को नियुक्त किया था। इस ट्वीट में स्टेन ने खुलासा किया कि वह SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने लिखा- मैं दक्षिण अफ्रीका में SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ काम करना जारी रखूंगा। टीम SA20 में दो बार विजेता रही है, आइए इसे लगातार तीसरी बार जीतने की कोशिश करें।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वह डेक्कन चार्जर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात लायंस का हिस्सा रह चुके हैं। आखिरी बार उन्हें 2020 में आरसीबी के लिए खेलते देखा गया था। 2022 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का दामन थामा। हालांकि, इस बार वह गेंदबाजी कोच के रूप में लौटे। आईपीएल 2024 में पैट कमिंस  के नेतृत्व में एसआरएच ने फाइनल तक का सफर किया था। हालांकि, खिताबी मैच में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें