फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कहानी खुद लिखो, इतिहास रचो: विश्वकप फाइनल से पहले कोच अमोल मजूमदार ने टीम इंडिया को दिया था प्रेरक संदेश

Mon, 03 Nov 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

फाइनल से पहले टीम हडल में मजूमदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, 'सात घंटे के लिए हम सारी बाहरी आवाजें बंद कर देंगे। सात घंटे तक हम अपनी दुनिया में रहेंगे, अपना बबल बनाएंगे। हम अपनी कहानी खुद लिखेंगे, बाहर की कहानियों को नहीं सुनेंगे।'
विज्ञापन
अमोज मजूमदार - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने महिला विश्व कप फाइनल से पहले टीम को एक जोशीला संदेश दिया था। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे बाहरी शोर को अनसुना करें और अपनी खुद की कहानी लिखें। रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

'अपनी कहानी खुद लिखो'
फाइनल से पहले टीम हडल में मजूमदार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, 'सात घंटे के लिए हम सारी बाहरी आवाजें बंद कर देंगे। सात घंटे तक हम अपनी दुनिया में रहेंगे, अपना बबल बनाएंगे। हम अपनी कहानी खुद लिखेंगे, बाहर की कहानियों को नहीं सुनेंगे। चलो अगले सात घंटे अपने बबल में रहते हैं और इतिहास बनाते हैं।' यह वीडियो आईसीसी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। 
 

52 साल में पहली बार भारत ने जीता खिताब
भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। इस मैच में दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
विज्ञापन

'आज हम विश्व चैंपियन हैं'
कोच मजूमदार जीत के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा, अभी तक यह अहसास पूरी तरह से हुआ नहीं है। यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। टीम की मेहनत और समर्पण पर मुझे बेहद गर्व है। उन्होंने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है।' टीम की यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'हमने हार को हार की तरह नहीं देखा। हम जानते थे कि हम ज्यादातर मैचों में हावी रहे, बस कुछ छोटी गलतियां रह गईं। टीम ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी, और आज हम विश्व चैंपियन हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें