फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs PBKS: क्या सीएसके के खिलाफ मैच में खेल सकेंगे श्रेयस अय्यर? सहायक कोच ने कप्तान की चोट पर दी जानकारी

Thu, 02 Apr 2026 09:02 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। अब टीम को शुक्रवार को सीएसके के खिलाफ खेलना है। इससे पहले पंजाब के सहायक कोच ने श्रेयस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। हैडिन ने बताया है कि अय्यर की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अय्यर की कलाई में अभी थोड़ी सूजन जरूर है। कोच ने उम्मीद जताई है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।  
विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए थे श्रेयस?
सहायक कोच ने बताया कि फ्रैक्चर न होने की वजह से अय्यर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले के दौरान अय्यर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। गुजरात से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते अय्यर को बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी। अय्यर नॉन स्ट्राइकर पर खड़े थे, तभी कूपर कोनोली का एक शॉट सीधा उनकी कलाई पर आकर लगा। कोनोली का शॉट इतना जोरदार था कि अय्यर बुरी तरह से दर्द से कराहते हुए नजर आए थे। हालांकि, मैदान पर चले इलाज के बाद अय्यर ने दोबारा बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह अगली ही गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

श्रेयस अय्यर को लगी चोट से पूरा पंजाब किंग्स का खेमा चिंतित नजर आया था। अय्यर शीर्ष क्रम में बल्ले से अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ टीम के कप्तान भी हैं और उनकी अगुआई में पिछले सीजन टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि पंजाब किंग्स के फैंस अय्यर के जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद करेंगे। 
विज्ञापन

पंजाब ने की थी विजयी शुरुआत
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया था। टीम की ओर से कूपर कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रनों की दमदार पारी खेली थी और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे थे। कोनोली ने अपनी इस पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की तरफ से विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, जबकि युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में महज 28 रन देकर दो विकेट निकाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें