अगले साल होगा मेगा ऑक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 202 सत्र के लिए मेगा ऑक्शन होगा। ऑक्शन से पहले कौन टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन करेगी अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में माही चेन्नई की टीम का हिस्सा होंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। इसलिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाने वाला खिताबी मुकाबला धोनी का आखिरी मैच साबित हो सकता है।
माही ने खुद दिए थे संन्यास के संकेत
हाल ही में एमएस धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टॉस के समय अपने आईपीएल भविष्य को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था किक अगले सीजन में वह एक खिलाड़ी के रूप में सीएसके का हिस्सा होंगे यह नहीं इसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता है। धोनी के बयान के मुताबिक, आप मुझे पीले रंग की जर्सी में देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा, मुझे नहीं पता।
लंबे समय से आउट ऑप फॉर्म हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी बीते कुछ सीजन से खास नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक साल 2019 में लगाया था। बीते आईपीएल में वह 200 रन ही बना पाए। इस बार भी उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। मौजूदा सत्र में अगर देखा जाए तो धोनी ने सिर्फ 114 रन बनाए हैं।
बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
एमएस धोनी ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्साय की घोषणा की थी। 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के दिन धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उसके बाद से वह इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं।