फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में CSK का भविष्य, खत्म हो सकती है टीम की फ्रेंचाइजी

Sat, 25 Oct 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भविष्य दांव पर लग गया है। आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन की विंदू दारा सिंह से की गई बातचीत के फोन टेप की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह आवाज किसी और की नहीं बल्कि मयप्पन की ही है। टेप की जांच मुंबई स्थित फोरेंसिक लैब ने की है।

जस्टिस मुकुल मुद्गल कमीशन की ओर से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की रिपोर्ट 30 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में पेश की जानी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को रखी गई है।
विज्ञापन

खत्म हो सकती है चेन्‍नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी

माना जा रहा है इस जांच के बाद मुद्गल रिपोर्ट में मयप्पन की भूमिका को रखा जा सकता है। इससे पहले जस्टिस मुद्गल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई अंतरिम रिपोर्ट में मयप्पन की भूमिका को संदेह में रखा गया था।

सिर्फ यही नहीं रिपोर्ट में सील बंद लिफाफे में 12 खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशासकों के नाम भी दिए गए थे। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल नारकोटिक्स ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर बीबी मिश्रा को मुंबई, चेन्नई और दिल्ली पुलिस की मदद से मामले की आगे की जांच करने को कहा।

जांच के दौरान ही मयप्पन और विंदू दारा सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत का टेप जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा।

आईपीएल नियमों के मुताबिक टीम का कोई भी मालिक सट्टेबाजी या फिर फिक्सिंग में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी फ्रेंचाइजी को तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। इस लिहाज से चेन्नई सुपर किंग्स का भविष्य दांव पर लग गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें