फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devon Conway: धोनी की सलाह मानकर कमाल कर रहे हैं डेवोन कॉन्वे, माही ने सिखाया स्पिनर्स पर छक्के लगाने का तरीका

Mon, 09 May 2022 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल में अपनी सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी की सलाह मानकर ही स्पिन गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पिछली तीन मैचों से शानदार लय में दिख रहे हैं। उन्होंने लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले कॉन्वे ने अपनी सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। उन्होंने बताया है कि धोनी की बात मानकर वो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े छक्के लगा रहे हैं और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेल रहे हैं। पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने कॉन्वे को सीजन की शुरुआत में ज्यादा मौके नहीं मिले थे, लेकिन धोनी ने कप्तान बनने के बाद उनसे पारी की शुरुआत कराई और यह प्रयोग सफल रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ 49 गेंद में 87 रन बनाने वाले कॉन्वे ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर सीधे बल्ले से शॉट खेलें। उन्होंने ऐसा ही किया और अब आईपीएल में लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

मैच के बाद दिया धोनी को श्रेय
कॉन्वे ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद बताया कि पिछले मैच में उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा स्वीप शॉट खेले थे। उनका विकेट भी स्वीप खेलते हुए गया था। इसके बाद धोनी उनके पास पहुंचे और बताया कि स्पिन गेंदबाज उनके खिलाफ ज्यादा आगे गेंद करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वो स्वीप शॉट ज्यादा खेलते हैं। ऐसे में बेहतर रहेगा कि वो आगे बढ़कर सीधे बल्ले से शॉट खेलने की कोशिश करें। 

कॉन्वे स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ स्वीप खेलने के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में वनिंदु हसरंगा के खिलाफ यही शॉट खेलते हुए उन्होंने अपना विकेट गंवाया था। इसके बाद धोनी की सलाह मानकर उन्होंने स्वीप और रिवर्स स्वीप के साथ कदमों का इस्तेमाल भी किया। कॉन्वे ने अक्षर पटेल और कुलदीप के खिलाफ चार गेंदों में आगे बढ़कर शॉट खेला और हर बार उन्हें छह रन मिले। 

माइक हसी भी कर रहे मदद
कॉन्वे ने बताया कि धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइक हसी भी उनकी मदद कर रहे हैं। मैच से पहले कॉन्वे माइक हसी से ही बतचीत करते हैं। उन्होंने बताया कि हसी के साथ उनकी तुलना होना। बड़े गर्व की बात है। हसी के पास आईपीएल के अलावा भी क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है और कॉन्वे जैसे बल्लेबाज के लिए उनसे सीखना बहुत फायदेमंद है। 

क्या है कॉन्वे का प्लान ?
डेवोन कॉन्वे ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि उनका प्लान बहुत ही सीधा है। वो पहले छह ओवर में पिच और हालातों को समझते हैं। इसके साथ ही क्रिकेट के पारंपरिक शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही वो अपने साथी ऋतुराज से बात करते हैं। ऋतुराज शानदार खिलाड़ी हैं और क्रिज पर बहुत ही संयमित रहते हैं। 

कॉन्वे ने 2021 में न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला मैच खेला था और अब तक सात टेस्ट, तीन वनडे और 20 टी20 मैच खेल चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें