फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Video: डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान बने धोनी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने माही के साथ खेला गोल्फ

Fri, 08 Sep 2023 11:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। धोनी ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। ऐसा नहीं है कि धोनी को सिर्फ क्रिकेट से प्यार है। उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेल भी पसंद हैं। धोनी का पहला प्यार फुटबॉल है। इसके अलावा वह टेनिस और गोल्फ खेलने का भी मौका नहीं छोड़ते। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वायरल हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था।

धोनी के करीबी ने शेयर की तस्वीर
धोनी के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।"
विज्ञापन

 

विज्ञापन

धोनी और ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी और ट्रंप ने साथ खेला गोल्फ
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रंप दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा गया। दुबई स्थित व्यवसायी सांघवी एमएस धोनी के साथ थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें