श्रीलंका के दौरे पर गई टीम इंडिया इन दिनों सैर में व्यस्त है। खिलाड़ी सीरीज जीतने के बाद पार्टी और पर्यटन पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। तीसरा टेस्ट 12 अगस्त से खेला जाना है। दूसरा टेस्ट 6 अगस्त को खत्म हुआ था। इसके बाद पांच दिनों का समय टीम इंडिया को मिला। लिहाजा खिलाड़ियों को घूमने और आराम करने का समय मिल गया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने श्रीलंका में अशोक वाटिका की सैर की। उन्होंने इंस्टाग्राम में पत्नी तान्या वाधवा के साथ इस सैर की एक फोटो शेयर की है। उमेश यादव लिखते हैं कि अशोक वाटिका में हनुमानजी के बड़े पदचिन्ह...
उल्लेखनीय है कि प्राचीन समय में मान्यता है कि भगवान राम के वनवास के दौरान मां सीता का रावण ने जब अपहरण किया तो वह मां सीता को अशोक वाटिका में रखा था। वहां मां सीता अशोक के एक बड़े पेड़ के नीचे रहती थीं। ऐसी प्रसिद्ध जगह की फोटो शेयर करने के दौरान उमेश यादव के चेहरे में प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वर्तमान में इस अशोक वाटिका में ज्यादातर पेड़ नष्ट हो चुके हैं।