फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, संन्यास लेने के बाद अब बड़ा काम करेंगे भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह

Wed, 05 Sep 2018 04:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किसी समय टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने मंगलवार रात सदा के लिए अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। खेल से संन्यास लेने के बाद अब उत्तरप्रदेश के इस खिलाड़ी ने अपने आगामी योजनाओं के बारे में बात की है।
विज्ञापन

2 of 6
आरपी सिंह ने बुधवार को कहा कि वह अब युवा प्रतिभाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे और उन्हें इस तरह से प्रशिक्षित करेंगे कि वे आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

3 of 6
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल मैं ग्रेटर नोएडा में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए क्रिकेट अकादमी चला रहा हूं। मैं युवा और उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे रहा हूं, ताकि वे क्रिकेट में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।'

4 of 6
भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'फिलहाल मैं केवल क्रिकेट कमेंटरी और कोचिंग में बच्चों को प्रशिक्षण दूंगा। अभी कुछ दिन आराम करूंगा उसके बाद फिर सोचूंगा कि क्रिकेट जगत को अपनी सेवाएं किस रूप में दूं।'
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ पिछले लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, उनकी तर्ज पर राजनीति के मैदान पर किस्मत आजमाने के बारे में पूछने पर आरपी सिंह ने कहा कि वह फिलहाल कुछ दिन आराम करेंगे और भविष्य के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरपी सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर लगभग छह साल का रहा। उन्होंने इस दौरान क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 82 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट चटकाए। ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट कर क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रुद्र प्रताप सिंह ने अपना आखिरी वनडे 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिक में खेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें