फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने एलियन के साथ लगाए ठुमके, वायरल हुआ VIDEO

Sun, 01 Apr 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा
विज्ञापन

आईपीएल शुरू होने से पहले सभी आठ टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस में पूरी जान झोंक रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस करने की बजाए बेझिझक डांस कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में रोहित शर्मा एलियन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हू-ब-हू एलियन के डांस स्टेप्स किए हैं। सोशल मीडिया पर रोहित के डांस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करने के बाद फैंस ने कई मजेदार कमेंट किए।

विज्ञापन

rohit sharma
बता दें कि 7 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में एक तरफ जहां डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने खिताब को बचाने की पूरी कोशिश करेगी, तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में जबर्दस्त वापसी करने की फिराक में है।

गौरतलब है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। साल 2013 में मुंबई ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने यह कारनामा साल 2015 और 2017 में भी दोहराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें