राशिद खान से यह सवाल तब पूछा गया था जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मिली तारीफ के बाद अपने रिएक्शन का जिक्र किया था। दरअसल, अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ-साथ कई दिग्गजों ने भी राशिद के खेल की तारीफ की थी। 'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने भी ट्वीट कर राशिद खान को जमकर सराहा था।
राशिद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि जैसे ही उन्हे पता चला कि खुद सचिन ने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया तो वह हैरान रह गए। 1-2 घंटे तो इसी सोच में निकल गए कि क्या रिप्लाई करें। राशिद ने आगे कहा कहा कि, 'उनके मुताबिक सचिन के ट्वीट को पूरे अफगानिस्तान ने देखा होगा। सचिन सर अफगानिस्तान में काफी फेमस हैं। इसके बाद ही राशिद से पूछा गया था कि क्या वह अपने देश में भारत के शीर्ष क्रिकेटरों जैसा सम्मान पाते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 17 मुकाबलों में राशिद खान ने 21 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.73 थी जबकि एवरेज 21.80 था। राशिद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए दूसरे क्वालीफायर में अपने ऑलराउंड क्षमता का भी लोहा मनवाया था।
अहम समय में महज 10 गेंदों पर 34 रन ठोकते हुए राशिद ने अपनी टीम को सम्मानजनत स्कोर तक पहुंचाया फिर गेंदबाजी में 3 अहम विकेट भी झटके थे। राशिद खान एक तेजतर्रार फिल्डर भी है। एक मुकाबले में उनके द्वारा लपके कैच को सर्वश्रेष्ठ कैच की सूची में भी जगह मिली।