ब्रिटेन में अपने परिवार से मिलने को बेताब न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज लेन ओब्रायन को वापसी की टिकटों के लिए लोगों से पैसा मांगना पड़ रहा है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते उनकी उड़ान रद्द हो गई थी। ओब्रायन ट्विटर के जरिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं ।
उन्होंने ट्वीट किया कि ब्रिटेन वापसी की उड़ान लेने के लिए पैसे का बंदोबस्त करने की कोशिश में जुटा हूं। अगर कोई स्काइप या वीडियो कॉल पर क्रिकेट, राजनीति, खाना, सचिन, मानसिक स्वास्थ्य किसी भी बारे में बात करना चाहता है और कुछ डॉलर दे सकता है तो मैं तैयार हूं।
न्यूजीलैंड के लिए 22 टेस्ट, 10 वन- डे और चार टी-20 खेल चुके ओब्रायन अब परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसले के लिए न्यूजीलैंड आए थे। उन्होंने पहले चिंता जताई थी कि उनकी पत्नी फेफड़े की बीमारी से जूझ रही हैजिससे संक्रमित होने का खतरा अधिक है।