फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः टेस्ट निगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ा यह पाक खिलाड़ी

Thu, 16 Jul 2020 06:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के एक क्रिकेटर को कोरोना वायरस परीक्षण में निगेटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम से जुड़ने की स्वीकृति मिल गई है। इंग्लैंड ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया कि यह खिलाड़ी पूर्व में हुए कोरोना वायरस संक्रमण के असर के कारण पॉजिटिव पाया गया था। ब्रिटेन में आने के बाद इस खिलाड़ी को पृथक रहना पड़ा था।

ईसीबी ने बयान में कहा, 'यह खिलाड़ी इसके बाद दो परीक्षण में निगेटिव आए और इससे किसी अन्य खिलाड़ी या स्टाफ को संक्रमण का खतरा नहीं है।' पाकिस्तान की टीम पिछले महीने ब्रिटेन आई थी और उसे यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें