फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: कृष्ण भक्ति में डूबे क्रिकेट जगत के तमाम सितारे, जय शाह-अनिल कुंबले समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

Mon, 26 Aug 2024 06:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
क्रिकेट जगत के तमाम सितारों ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मना रहा है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मदिन को लेकर क्रिकेट जगत में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय क्रिकेट के तमाम सितारों ने देशवासियों को इस पावन पर्व की बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जय शाह ने दी जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, आइए हम भगवान कृष्ण की शाश्वत शिक्षाओं पर विचार करें - जो हमें चुनौतियों से निपटने में बुद्धि और दृढ़ता के साथ मार्गदर्शन करती हैं। उनकी दिव्य कृपा हमारा मार्ग रोशन करें।

वीवीएस लक्ष्मण ने दी जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने भी क्रिकेट जगत की तरफ से सभी कृष्ण उपासकों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ओम नमो भगवते वासुदेवाय। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण सभी को आनंद, प्रचुर प्रेम और खुशियां प्रदान करें।

अनिल कुंबले ने दी जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

हरभजन सिंह ने दी जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सभी को मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। 
विज्ञापन

सुरेश रैना ने दी जन्माष्टमी की बधाई - फोटो : twitter
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी देशवासियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए लिखा- सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान कृष्ण की दिव्य उपस्थिति आपके जीवन में प्रेम, खुशी और शांति लाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें