दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर विवाद छिड़ गया है। सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण आयोग (एसजेएन) की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक ग्रीम स्मिथ और राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस संबंध में सोमवार को बताया कि वह रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए नस्लवादी आचरण के आरोपों के बाद निदेशक ग्रीम स्मिथ और मुख्य कोच मार्क बाउचर की औपचारिक जांच करेगा।
विज्ञापन
सीएसए ने अपने बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी में इस मामले में औपचारिक पूछताछ करेगा लेकिन उससे पहले भारत के साथ सीरीज लिए ग्रीम स्मिथ और मार्क बाउचर अपने पद पर बने रहेंगे।
एसजेएन की 235 पन्नों की रिपोर्ट में सीएसए प्रबंधन, पूर्व कप्तान और मौजूदा निदेशक ग्रीम स्मिथ, कोच मार्क बाउचर और पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पूर्व क्रिकेटरों ने अश्वेत खिलाड़ियों के टीम में चयन को लेकर भेदभाव किया।