फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों का निलंबन: पीयूष गोयल का आरोप- विपक्ष के पास देने के लिए केवल अशांति और व्यवधान

Mon, 20 Dec 2021 03:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुशासनहीनता को लेकर पूरे शीत सत्र से निलंबित किए गए 12 विपक्षी सांसदों के मुद्दे को लेकर सरकार ने आज यानी सोमवार को पांच विपक्षी दलों को एक बैठक के लिए बुलाया था। लेकिन, विपक्षी दल इसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद भगवा दल ने विपक्ष पर हमला बोला है और आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दल राज्यसभा में अशांति और व्यवधान के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं और वो नहीं चाहते कि सदन में काम हो। पार्टी की ओर से यह प्रतिक्रिया 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में पांचों विपक्षी दलों में शामिल न होने के बाद आई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना का कहना है कि सरकार को इस बैठक में सभी विपक्षी दलों को बुलाना चाहिए था क्योंकि सांसदों के निलंबन के खिलाफ सभी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि विपक्ष की सदन को चलाने में कोई रुचि नहीं है। उनके पास व्यवधान और अशांति के अलावा देने के लिए कुछ नहीं है। गोयल ने कहा कि वह बैठक में अपना पक्ष रख सकते थे। पांच दलों को नेताओं को बुलाने का फैसला राज्यसभा चेयरमैन एम वेंकैया नायडू के निर्देश पर लिया गया था जो चाहते हैं कि दोनों पक्ष साथ बैठें और एक समाधान निकालें। केंद्र सरकार इसे लेकर सभी निलंबित सांसदों से माफी मांगने की मांग कर चुकी है लेकिन विपक्षी दलों ने इससे साफ इनकार किया है। 

2010 में माफी के बाद हटाया गया था निलंबन
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इसे लेकर साल 2010 के एक मामले का उदाहरण दिया है कि तब सात विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था लेकिन बाद में उन्हें काम करने की अनुमति दे दी गई थी। इसे लेकर गोयल ने कहा कि उन सांसदों का निलंबन तब समाप्त किया गया था जब विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने माफी मांगी थी। इसके बाद भी सात में एक सांसद को निलंबित ही रखा गया था। उन्होंने कहा कि तब निलंबित किए गए सातों सांसदों में से एक भी भाजपा का नहीं था इसके बाद भी विपक्ष का नेता होने के तौर पर जेटली ने खेद जताया था।
विज्ञापन


सभी निलंबित सांसदों को माफी मांगनी चाहिए
गोयल ने कहा कि सभी निलंबित सांसदों को माफी मांगनी चाहिए जिससे संसद की गरिमा सुरक्षित रखी जा सके और कहा कि माफी मांगने से वह छोटे नहीं हो जाएंगे। इसके साथ ही संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह पिछले छह दशकों से देखा जा रहा है कि निलंबित किए गए सांसदों ने हमेशा अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है और इसके बाद उन्हें संसद की कार्यवाही से जुड़ने की अनुमति दी गई है। संसद के पिछले मानसून सत्र में अनुशासनहीनता को लेकर राज्यसभा के 12 सांसदों को शीत सत्र से निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें