फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने सीईओ मोरोई को किया बर्खास्त 

Thu, 27 Aug 2020 11:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
थबांग मोरोई - फोटो : CSA Twitter
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ने स्वतंत्र जांच में अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गंभीर दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने थबांग मोरोई को बर्खास्त करने की घोषणा करने के दौरान उनके गलत कार्यों की कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी। मोरोई को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया था। जांच के दौरान संगठन के वित्तीय मामलों का फोरेंसिक ऑडिट भी किया गया।

विज्ञापन


सीएसए ने कहा, 'स्वतंत्र जांच में खुलासा हुआ है कि थबांग मोरोई ने गंभीर दुर्व्यवहार का कार्य किया हे जिसके कारण उन्हें बर्खास्त किया जाता है।' सीएसए मुश्किल दौर से गुजर रहा है। पिछले हफ्ते उसके अध्यक्ष और कार्यवाहक सीईओ ने पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें