फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने खारिज किया दिल्ली में कोरोना जांच धीमी रखने के लिए दबाव बनाने का आरोप

Thu, 27 Aug 2020 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गुरुवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उसने दिल्ली सरकार पर कोरोना की जांच में तेजी न लाने का दबाव बनाया था। केंद्र ने इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताया। केंद्र ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दखल देने के बाद जांच की रफ्तार बढ़ी थी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कहा कि मध्य जून तक दिल्ली में कोरोना वायरस जांच की जो रफ्तार 4000 जांच प्रति दिन थी वह गृह मंत्री अमित शाह के दखल देने के बाद 18 से 20 हजार प्रतिदिन हो गई थी। बता दें कि ये आरोप दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने 27 अगस्त को गृह मंत्रालय को लिखे एक पत्र में लगाए थे। 


गृह मंत्रालय ने इसे लेकर किए गए एक ट्वीट में कहा, 'दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 27 अगस्त को लिखे गए पत्र में लगाया गया आरोप कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस महामारी की जांच में तेजी न लाने का दबाव बनाया था, गलत और आधारहीन हैं।'
विज्ञापन


दिल्ली में दोगुनी की जाएगी कोविड-19 जांच : केजरीवाल
इससे पहले बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि शहर में एक हफ्ते के भीतर कोविड-19 की जांच दोगुनी बढ़ाकर 40,000 कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जांच और पृथक-वास की नीति जारी रहेगी।

केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि ऐसा नहीं है कि संक्रमण की दर बढ़ गई है। उन्होंने जोर दिया कि कोविड-19 की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मामूली बढोतरी हुई है लेकिन उनकी सरकार शहर में स्थिति खराब नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें