फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने सुनील गावस्कर

Fri, 27 Oct 2017 01:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान और ओरिजनल लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के लिए 26 अक्टूबर का दिन बेहद यादगार रहा। सात समंदर पार अमेरिका में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा गया। इसके साथ ही गावस्कर पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिसके नाम पर देश के बाहर किसी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नाम रखा गया हो। 
विज्ञापन


अमेरिका की कण्टकी स्टेट के लुइसविले में बने इस नए क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 15 अक्टूबर को हुआ था। यह स्टेडियम लुइसविले क्रिकेट क्लब का होम ग्राउंड होगा जो कि 42 टीमों वाली मिडवेस्ट क्रिकेट लीग की सदस्य है। 

गावस्कर ने इस स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखे जाने के बाद जारी बयान में कहा, मैं यह सम्मान पाकर खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूं। एक ऐसे देश में जहां क्रिकेट मुख्य धारा के खेलों में शामिल नहीं है वहां किसी मैदान का नाम मेरे नाम पर रखा जाना एक अनोखा सम्मान है। गावस्कर ने आगे कहा, मेरा मानना है कि खेलों की भाषा वैश्विक होती है। खेलों में दो समुदायों को पास लाने की अद्भुत क्षमता है। 
विज्ञापन


क्लब ने गावस्कर के सम्मान में डिनर का आयोजन किया था। जहां मेयर ने उन्हें शहर की एक चाभी तोहफे के रूप में दी। मेयर फिशर ने कहा वो शहर के मैदानों में एक लाख पचास हजार डॉलर खर्च कर रहें हैं जिसका निश्चित तौर पर आने वाले समय में ईनाम मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि हेज कैनेडी पार्क में निवेश करने से स्थानीय लोगों का खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा। इसके साथ ही शहर में वैश्विक आयोजन की संभावना भी बढ़ेगी। स्टेडियम के अतिरिक्त इस मैदान पर भी एक नई क्रिकेट पिच बिछाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें