फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI: चेन्नई-मुंबई के मैच में खराब अंपायरिंग से दिग्गज नाखुश, लेकिन धोनी का रुख बिल्कुल अलग

Fri, 13 May 2022 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई और मुंबई के मैच में अंपायरिंग का स्तर बेहद खराब रहा, लेकिन धोनी ने इस बारे में कोई बात नहीं की। मैच के बाद उन्होंने तेज गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि मुकेश चौधरी और सिमरजीत ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। 
 
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में अंपायरिंग का स्तर बेहद खराब रहा है और लगातार अंपायरों के फैसले विवादों में रहे हैं। चेन्नई और मुंबई के मैच में एक बार फिर खराब अंपायरिंग चर्चा का विषय बनी। मैच की शुरुआती 10 गेंदों में डीआरएस उपलब्ध नहीं था। इस वजह से अंपायर के फैसले पर और विवाद हुआ। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और मैच की दूसरी ही गैंद पर चेन्नई के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को अंपायर ने आउट करार दिया। कॉनवे डेनियल सम्स की गेंद पर पगबाधा हुए थे और गेंद लेग स्टंप से बाहर जाती दिख रही थी। वो रिव्यू लेना चाहते थे, लेकिन उस समय रिव्यू उपलब्ध नहीं था। इस वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


कॉन्वे पिछले कुछ मैचों में चेन्नई के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने इससे पहले पिछली तीन पारियों में अर्धशतक लगाया था। दो बार शतकीय साझेदारी की थी और एक बार अर्धशतकीय साझेदारी की थी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को हर हाल में यह मैच जीतना था और चेन्नई की जीत के लिए कॉनवे का अच्छी बल्लेबाजी करना जरूरी था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और चेन्नई यह मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर्षा भोगले सहित कई दिग्गजों ने उठाए सवाल
क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले से लेकर राजदीप सरदेसाई और क्रिकेट जगत के कई अन्य दिग्गजों ने कॉनवे के आउट दिए जाने की फैसले पर सवाल उठाए। राजदीप सरदेसाई ने कहा कि आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी लीग है और इसमें कुछ गेंदों के लिए डीआरएस नहीं होने से एक बल्लेबाजी गलत फैसले का शिकार हुआ। इस सीजन अंपायरिंग अच्छी नहीं रही है। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गवास्कर ने भी माना कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी और कॉन्वे आउट नहीं थे। 

हर्षा भोगले ने रिव्यू न उपलब्ध होने की स्थिति पर बताया कि दुनियाभर में जहां भी मैच होते हैं। वहां लाइट जाने के बाद जेनरेटर शुरू होते हैं और मैच का प्रसारण शुरू हो जाता है, लेकिन कुछ मशीनों को शुरू होने में समय लगता है। इसी वजह से कुछ समय के लिए डीआरएस नहीं मिल पाता है। हर जगह यही व्यवस्था है। इसका पैसे से कोई लेना-देना नहीं है। 



धोनी का रुख सबसे अलग
इस मैच में चेन्नई की हार के बाद फैंस और कई दिग्गज भी खराब अंपायरिंग को चेन्नई की हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे, लेकिन धोनी ने इस मामले में कोई बात नहीं की। उन्होंने अपनी टीम के दो युवा गेंदबाजों की तारीफ की। धोनी ने कहा कि तेज गेंदबाजों को तैयार होने में समय लगता है, लेकिन इस मैच में दोनों गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आने वाले मैचों में उनका यह प्रदर्शन उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। हर मैच में ऐसे ही रवैये की जरूरत होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी में चेन्नई की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत नहीं थी, लेकिन अब युवा गेंदबाज सीख रहे हैं, जो आने वाले समय में टीम के लिए फायदेमंद होगा। 

धोनी ने आगे कहा कि वो अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं और अपने गेंदबाजों को भरपूर समय देना चाहते हैं। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें