फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birmingham Commonwealth Games: 24 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी, पहली बार खेलेंगी महिलाएं, इन आठ टीमों में होगा मुकाबला

Tue, 01 Feb 2022 04:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सभी प्रतिभागियों का ऐलान करने वाला क्रिकेट पहला खेल बन गया जिसमें महिला टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका आठवीं टीम होगी। राष्ट्रमंडल खेलों में 24 साल बाद क्रिकेट की वापसी होगी, जिसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को की गई।
विज्ञापन
बर्मिंघम खेलों में क्रिकेट - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सभी प्रतिभागियों का ऐलान करने वाला क्रिकेट पहला खेल बन गया जिसमें महिला टी-20 टूर्नामेंट में श्रीलंका आठवीं टीम होगी। राष्ट्रमंडल खेलों में 24 साल बाद क्रिकेट की वापसी होगी, जिसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को की गई। आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कुआलालंपुर में पिछले सप्ताह राष्ट्रमंडल खेल क्वालीफायर में श्रीलंका की जीत के बाद इसका ऐलान किया।

विज्ञापन


बर्मिंघम में अगले साल आयोजित होने वाले इन खेलों में 29 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच खेला जाएगा। लीग सह नॉकआउट वाले इस महिला टूर्नामेंट का फाइनल और कांस्य पदक के मुकाबले सात अगस्त को खेले जाएंगे। 



ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट पहली बार खेला जा रहा है। इससे पहले 1998 में एक बार पुरूष क्रिकेट इन खेलों का हिस्सा था। उस समय शॉन पोलाक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल में चार विकेट से हराया था। उन खेलों में सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस और महेला जयवर्धने जैसे सितारों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


बारबाडोस, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और भारत ग्रुप ए में हैं जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का ग्रुप बी में रखा गया है।

आईसीसी, सीजीएफ और राष्ट्रमंडल खेल श्रीलंका ने श्रीलंकाई टीम को क्वालीफाई करने पर बधाई दी है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाली सभी टीमों का एलान हो गया है। आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी और यह काफी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा।’’
विज्ञापन


बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे जिसमें अलग-अलग खेलों में 72 देशों के 4500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें