बंगलूरू टेस्ट 75 रन से गंवाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ का समर्थन किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जे. सदरलैंड ने कहा है कि वो उन तमाम बयानों को खारिज करते हैं जो उनकी ईमानादारी पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति टीम की निष्ठा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और हम संपूर्ण ईमानदारी के साथ मैदान में उतरते हैं।
दरअसल बंगलूरू में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर 28 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए थे। इसके बाद स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर पूछा कि वे आउट हैं या नहीं। इसी का विरोध भारतीय टीम ने दर्ज करवाया था और स्मिथ को पवेलियन की ओर जाना पड़ा था। स्मिथ की इस हरकत ने तूल पकड़ लिया और कंगारू टीम की सवालों के कटघरे में आ खड़ी हुई।
इस पूरे विवाद के दौरान कई दिग्गजों ने स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया की खेल भावना चारों ओर से घिर चुकी है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा वो नीजी तौर पर जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया डीआरएस के फैसले के स्टैंड से संकेत भिजवाती है। हालांकि, स्मिथ ने इसे ब्रेन फेड करार कर माफी भी मांग ली है।