फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL: सीपीएल मैच में इमाद वसीम और कीरोन पोलार्ड ने जमकर काटा बवाल, डीआरएस को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Fri, 20 Sep 2024 05:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बहसबाजी के बीच ऑनफील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर ने कुछ सलाह दी और उन्होंने फैसला पलट दिया। इसके बाद त्रिनिबागो के खिलाड़ी भड़क उठे, लेकिन उन्हें शांत कराकर फैसला पलट दिया गया।
विज्ञापन
अंपायर से भिड़े इमाद और पोलार्ड - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरेबियाई प्रीमियर लीग अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंडीगुआ और बारबुडा फाल्कंस के बीच खेले गए मैच में एक विवाद हो गया। इस दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर इमाद वसीम और कीरोन पोलार्ड अंपायर से भिड़ गए, जिसकी वजह से मुकाबले को 10 मिनट तक रोकना पड़ा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

सीपीएल मैच में हुआ विवाद
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 134 रन बनाए। जवाब में एंडीगुआ और बारबुडा फाल्कंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 10वें ओवर की पहली गेंद पर हसन खान आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर इमाद वसीम आए। पहली गेंद उनके पैड्स पर लगी और टीम ने जोरदार अपील की। हालांकि, अंपायर ने  इसे खारिज कर दिया।

इमाद ने जताई नाराजगी
कप्तान पोलार्ड ने डीआरएस लेने का फैसला किया। गेंद ट्रैकिंग में विकेट गेंद विकेट पर जाती दिखी, मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया गया और इमाद को आउट करार दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज की अंपायर से बहस हो गई। उन्होंने अंपायर के फैसले का विरोध किया। मैदान से बाहर जाते हुए उनकी चौथे अंपायर से भी बहस हो गई। इस दौरान एबीएफ के कोच भी नाराजगी जाहिर करते दिखे।
विज्ञापन

अंपायर का फैसला पलटा
इस बहसबाजी के बीच ऑनफील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर ने कुछ सलाह दी और उन्होंने फैसला पलट दिया। इसके बाद त्रिनिबागो के खिलाड़ी भड़क उठे, लेकिन उन्हें शांत कराकर फैसला पलट दिया गया। इसके बाद इमाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए और 27 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मुकाबला जिता दिया। मैच के बाद टीम के कप्तान ने इस विवाद पर कहा- पूरी अराजकता थी। उन्हें आउट दिया गया, जबकि वह नहीं थे। वह फील्ड से चले गए, उन्हें नहीं जाना चाहिए था। लेकिन उन्हें कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें