कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) को उसके चार फाइलिस्ट मिल चुके हैं। इस सीजन में अब सिर्फ तीन मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें दो सेमीफाइनल औऱ एक फाइनल होगा। इस बार सीपीएल में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग फेज में टॉप पर रहने वाली चार टीम अब हमारे सामने हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले कीरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली ट्रिनबागो नाइटराइडर्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी। ट्रिनबागो ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट के हिसाब से उसने सभी टीमों को दो-दो बार हराया।
लगातार 10 मैच जीतने वाली नाइटराइडर्स का सामना चौथे नंबर की पर रही जमैका तलावाह्ज से 8 सितंबर को होगा, इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रही गयाना अमेजॉन वॉरियर्स तीसरे स्थान पर रही सेंट लूसिया जॉक्स से टकराएगी। दोनों मैच एक ही दिन होंगे।
फाइनल 10 सितंबर को खेला जाएगा। रविवार को नाइटराइडर्स ने नौ विकेट से जीत हासिल की। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम को 18.2 ओवरों में 77 रनों पर ढेर कर दिया। जवाब में 78/1 का स्कोर 11.3 ओवर्स में ही बना लिया।
आखिरी लीग मैच में सेंट लूसिया जॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145/6 रन बनाए। जवाब में जमैका तलावाह्ज की टीम निर्धारित ओवरों में 134/9 रन ही बना पाई और 11 रनों से मैच गंवाया। जमैका ने 10 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट भी चढ़ा था।