फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली के घर कोरोना वायरस की दस्तक, भाई स्नेहाशीष हुए संक्रमित, क्वारंटीन में 'दादा'

Thu, 16 Jul 2020 10:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पत्नी डोना, भाई स्नेहाशीष के साथ सौरव गांगुली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली बुधवार को होम क्वारंटीन में चले गए हैं क्योंकि उनके बड़े भाई और क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

 

विज्ञापन

अविषेक डालमिया (मध्य) के साथ सौरव और स्नेहाशीष - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल की रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे स्नेहाशीष को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैब के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार था और आज उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।'


 

सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
गांगुली के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रिपोर्ट देर शाम आई है। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के चलते गांगुली को एक निश्चित समय के लिए होम क्वारंटीन रहना होगा।' गांगुली से हालांकि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।

 

विज्ञापन

स्नेहाशीष गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जून में स्नेहाशीष के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आईं थीं, लेकिन तब स्नेहाशीष ने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया था। अपने भाई की तरह स्नेहाशीष भी एक क्रिकेटर थे। बंगाल के लिए 59 प्रथमश्रेणी मैच खेलने वाले स्नेहाशीष को टीम इंडिया में खेलने का सौभाग्य नहीं मिल पाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें