अनिल कुंबले ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम राहत कोष और कर्नाटक राज्य राहत कोष में मंगलवार को दान दिया। पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 को हराने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। कृपया घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।’ कुंबले ने विराट कोहली की तरह ही यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दान की है।
इसके पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ मदद के लिए आगे आए थे, उन्होंने इस महामारी के खिलाफ जंग में 80 लाख रुपये दान किए थे। रोहित ने 45 लाख पीएम केयर्स फंड और 25 लाख सीएम रिलीफ फंड (महाराष्ट्र), पांच लाख फीडिंग इंडिया और पांच लाख डॉग्स की मदद के लिए दान दिए। इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को देते हुए हिटमैन ने ये बाते लिखीं।