कोयंबटूर में हिरणों के झुंड की यह जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वह पूरी तरह झूठी है। फेक है। वायरल हो रही इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए जब हमनें गूगल रिसर्च इमेज का सहारा लिया तो सारी सच्चाई सामने आ गई और पता लग गया कि यह फोटो भारत की नहीं बल्कि जापान के नारा की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1880 में स्थापित नारा पार्क जापान के शहर नारा के बीच में स्थित है। यह सैकड़ों स्वतंत्र रूप से घूमने वाले हिरणों का घर भी है। जहां लगभग 1,200 जंगली सिका हिरण हैं, जिनके नाम के शहर के एक सार्वजनिक पार्क नारा पार्क में मुफ्त रेंज है। कई हिरण खुले बगीचों में चरते हैं।
https://youtu.be/gSxzTNcVezU
द जापान टुडे के एक पत्रकार ने 25 जनवरी 2018 को यह फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। तस्वीर में हिरण के साथ-साथ जापानी भाषा में लिखेें दुकानों के नाम भी नजर आ रहे हैं, जो भारत में वायरल हो रही फोटो से गायब है।
https://www.facebook.com/amazingoasis.org/photos/a.397190363728212/1617463445034225/?type=3