फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Cricket: कोरोना से ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग प्रभावित, महिलाओं की घरेलू प्रतियोगिता का फाइनल मार्च तक टला

Tue, 04 Jan 2022 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सीमाएं बंद कर दी गई हैं। इस वजह से महिलाओं की घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट बुरी तरह प्रभावित हुई है और कई मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। महिला और पुरुष दोनों के घरेलू क्रिकेट मैचों पर इसका प्रभाव पड़ा है।  कोविड-19 के मामले बढ़ने से सीमाएं बंद कर दिए जाने के महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के उन दो मैचों को मार्च तक स्थगित कर दिया गया है जिनमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल थी। महिलाओं की 50-50 ओवरों की घरेलू प्रतियोगिता का फाइनल भी मार्च तक टालना पड़ा।
विज्ञापन


बिग बैश लीग (बीबीएल) भी संकट का सामना कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षित रखते हुए लीग को पूरा करने की बड़ी चुनौती है। गोल्ड कोस्ट में होने वाले मैचों का कार्यक्रम बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यात्रा सीमित करने के लिए सभी आठ टीमों को मेलबर्न में ही रखा जा सकता है।

स्टोइनिस और जांपा भी कोरोना संक्रमित
मेलबर्न स्टार्स के 12 खिलाड़ियों (मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा और नाथन कूल्टर नाइल सहित) को संक्रमित पाया गया है। उसे अपने पिछले दो मैचों में टीम उतारने के लिए विक्टोरिया क्लब के क्रिकेटरों को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें