भले ही टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में साल 2020 का आगाज किया हो, लेकिन बावजूद इसके कप्तान विराट कोहली का सिरदर्द बढ़ चुका है। टीम मैनेजमेंट के सामने परेशानी खड़ा करने वाले और कोई नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी ही हैं। टीम के पास अधिक विकल्प की समस्या पैदा हो गई है। हालांकि विराट की माने तो उन्हें इससे ज्यादा परेशनी नहीं हैं, लेकिन फिर क्यों उन्होंने सीरीज जीत के बाद ऐसा कहा कि वह खिलाड़ियों को एक-दूसरे के सामने खड़ा करने में यकीन नहीं करते।