फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दिखी Tata की हैचबैक कार, Auto Expo में हो सकती है पेश, Maruti WagonR और Espresso से टक्कर

Sat, 11 Jan 2020 11:20 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata H2X
Tata Motors की एंट्री लेवल टॉलबॉय हैचबैक कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। H2X कॉन्सेप्ट आधारित इस कार की टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई। लीक हुई तस्वीरों से Tata H2X के कई डीटेल्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors की ये नई कार Tata H2X उसकी ALFA प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। Tata की ALFA प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसपर 3.7 मीटर से 4.3 मीटर तक की अलग-अलग डिजाइन और कई इंजन ऑप्शन की गाड़ियां बनाई जा सकती हैं। Tata Motors ने साल 2019 के जिनेवा मोटर शो में H2X कॉन्सेप्ट कार पेश की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata H2X

बोल्ड लुक

Tata की इस कार का कोडनेम X445 है। यह Tata के ALFA प्लैटफॉर्म पर बनने वाली दूसरा कार है। ALFA प्लैटफॉर्म पर बनने वाली पहली कार Tata Altroz है। इसे 22 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक टाटा की यह एंट्री लेवल हैचबैक कार का लुक माइक्रो एसयूवी की तरह है। यह कार H2X कॉन्सेप्ट कार जैसी ही नजर आ रही है। इसका लुक काफी चौड़ा है और यह Tata Nexon से ज्यादा एग्रेसिव लग रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
tata H2x Concept

इंजन 

Tata की इस नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार H2X में अधिकतर कम्पोनेंट्स Tiago और कंपनी की आने वाली  Mini SUV H2X से लिए जाएंगे। इस हैचबैक कार में Tiago में इस्तेमाल होने वाला BS6 कंप्लायंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। लीक तस्वीरें कार के टॉप मॉडल की लग रही है। इसमें करीब 15 इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। कार की रियर ग्लास में वॉशर और वाइपर भी दिख रहा है। 

4 of 5
tata H2x Concept

डायमेंशन 

Tata H2X के डायमेंशन की बात करें तो इस कार की लंबाई 3840 mm, चौड़ाई 1822 mm, ऊंचाई 1635 mm और वीलबेस 2450 mm है। साइज के मामले में यह Mahindra KUV100 के करीब और Renault Kwid (क्विड) और Maruti S-Presso (एस-प्रेसो) से थोड़ी बड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata H2X Auto Expo - फोटो : सांकेतिक

कीमत और लॉन्चिंग

टाटा अपनी नई हैचबैक कार की कीमत को तय करने में काफी सावधानी बरतेगी। Tata इसे अपनी मौजूदा SUV Nexon से नीचे की रेंज में आएगी, लेकिन Renault Kwid और Maruti S-Presso से ऊपर की रेंज में होगी। इसकी कीमत Maruti WagonR और Hyundai Santro से कुछ कम रखा जा सकता है। Tata इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें