फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: पिछले दो फाइनल के मुकाबले द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच सबसे छोटा फाइनल, सबसे कम ओवर-दिन में आया फैसला

Sat, 14 Jun 2025 09:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो फाइनल के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया खिताबी मैच सबसे कम दिन और कम ओवरों में खत्म हो गया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने जीता फाइनल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर अपनी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती। इससे पहले 1998 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (तब इसे नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था) का खिताब जीता था। इस टीम ने 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। हालांकि, टीम तीनों प्रारूपों को मिलाकर पहली बार किसी एक में चैंपियन बनी है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो फाइनल के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया खिताबी मैच सबसे कम दिन और कम ओवरों में खत्म हो गया।
विज्ञापन

छह दिन तक चला मुकाबला, 312 ओवर गेंदबाजी हुई (WTC 2019-21)
पहला संस्करण 2019 एशेज सीरीज के साथ शुरू हुआ था और जून 2021 में समाप्त हुआ। फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया था, जिसमें कीवियों ने तत्कालीन कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को मात दी थी। यह मैच कुल छह दिन तक चला था। पहले और चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के कारण मैच छठे दिन तक खिंचा था। इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2019-21 का खिताब अपने नाम किया था।

पांच दिन तक चला मुकाबला, 341 ओवर गेंदबाजी हुई (WTC 2021-23)
दूसरा संस्करण चार अगस्त, 2021 से शुरू हुआ और जून, 2023 में समाप्त हुआ। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। लंदन में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी। यह मुकाबला पांच दिनों तक चला था, जिसमें कुल 341 ओवर फेंके गए थे। 
विज्ञापन

चार दिन में आया फैसला, 264 ओवर हुई गेंदबाजी (WTC 2023-25)
अब लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया। पिछले दो फाइनल मैचों के मुकाबले यह मैच सबसे कम दिनों में समाप्त हुआ। यह मैच सिर्फ चार दिन तक चला और सिर्फ 264 ओवर गेंदबाजी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें