पत्रकारों के साथ लगभग 40 मिनट की बातचीत में सीओए ने अनिल कुंबले के राष्ट्रीय टीम के कोच पद छोड़ने पर हुए विवाद सहित अपने सभी फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'कुंबले को एक साल के लिए कोच बनाया गया था और फिर हमने ताजा प्रक्रिया शुरू की। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) इस प्रक्रिया का हिस्सा थी।'
नए राज्यों के कार्यान्वयन में व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा, 'उन्हें पहले नया संविधान अपनाने दीजिए और उसका अनुपालन करने दीजिए। चयनकर्ताओं को लेकर होने वाली व्यवहारिक समस्या का समाधान किया जा सकता है।'
राय ने अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी को बताया। उन्होंने कहा, 'अब खिलाड़ी अपना बिल तैयार कर सकते हैं और रकम सीधे उनके खाते में डाल दी जाएगी।'