महिला खिलाड़ियों ने भी मनाया जश्न
वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में जेमिमा, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय क्रिकेटरों के साथ क्रिसमस मनाती नजर आईं। सभी खिलाड़ी बेहद खुश और उत्सव के रंग में डूबे दिखाई दिए, जिसे फैंस ने काफी सराहा।