फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फुट 2 इंच के गेल ने डाइव लगाकर लिया कैच, फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Mon, 07 May 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस गेल - फोटो : ipl
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम पर मौजूद दर्शक और टीवी सेट्स से चिपके फैंस तब हैरान हो गए, जब 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

विज्ञापन


आईपीएल 2018 के 38वें मैच में क्रिस गेल ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का पॉइंट पर कैच लपका। गेल को डाइव लगाकर कैच लपकते देखना फैंस के लिए दुर्लभ मौका था। यही वजह रही कि इस कैच को देखकर फैंस और क्रिकेट पंडित दंग रह गए। 

यह वाकया राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में घटा। अक्षर पटेल द्वारा ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे ने कट शॉट खेला। यह गेंद थोड़ी देर हवा में रही। बैकवर्ड पॉइंट पर मुस्तैद गेल ने आगे की तरफ डाइव लगाई और शानदार कैच लपका।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेल के कैच पर उठी उंगली, टीवी अंपायर की लेना पड़ी मदद

क्रिस गेल
बता दें कि गेंद जमीन को छूने ही जा रही थी कि गेल ने अपनी बड़ी हथेलियों के बीच गेंद को लपक लिया। अंपायर इस कैच को लेकर उलझन में थे कि कहीं गेंद मैदान पर तो नहीं टकराई। लिहाजा, अंपायरों ने थर्ड अंपायर की मदद ली। 

रीप्ले में साफ हो गया कि गेल ने गेंद जमीन को छूने के पहले ही लपक ली है। इसके चलते रहाणे को पैवेलियन लौटना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने अपना दूसरा विकेट मात्र 35 रनों पर गंवा दिया।

रहाणे भी इस कैच को देखकर निश्चित ही हैरान रह गए होंगे क्योंकि गेल को इससे पहले कभी शायद ही उन्होंने भी डाइव लगाकर कैच लपकते देखा होगा।
 

 

 

 

 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें