बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए एशिया XI और वर्ल्ड XI टीमों का एलान हो गया। मंगलवार को दोनों ही टीमों की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों के नाम भी उजागर कर दिए गए।
विज्ञापन
बीसीबी अपने संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी के मौके पर मीरपुर में वर्ल्ड XI और एशिया XI के बीच टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा जिसमें दुनियाभर के नामी और चुनिंदा खिलाड़ी शिरकत करेंगे। यह टी-20 टूर्नामेंट 18-21 मार्च के बीच शेरे बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया इलेवन में जहां विराट जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते दिखेंगे वहीं वर्ल्ड XI में क्रिस गेल से खतरनाक बल्लेबाज।