फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज वन-डे टीम का एलान, क्रिस गेल खेलेंगे अपना आखिरी मैच

Fri, 26 Jul 2019 08:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CHRIS GAYLE
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ आठ अगस्त से शुरू होने वाले तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। वन-डे स्क्वॉड में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को भी शामिल किया गया है। भारत के खिलाफ वह विदाई मैच खेलेंगे। इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन


बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल, साथी बल्लेबाज रोस्टन चेज और ऑलराउंडर कीमो पॉल ने 14 सदस्यीय टीम में वापसी की है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच आठ अगस्त को गयाना नेशनल स्टेडियम, दूसरा 11 अगस्त को क्वीन्सपार्क ओवल, जबकि तीसरा 14 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

मार्च में इंग्लैंड सीरीज से पूर्व गेल ने कहा था कि वह वनडे विश्व कप के बाद संन्यास लेने की सोच रहे हैं लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना मन बदल दिया था और इस सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध रखा था। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि इससे पहले टी-20 सीरीज में नहीं खेलेगा क्योंकि इस दौरान वह जीटी-20 कनाडा में व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन


विश्व कप टीम के सदस्य रहे सुनील अंबरीश, डेरेन ब्रावो, शैनन गैब्रियल और एश्ले नर्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। विश्व कप में खेलने वाली टीम के बाकी सदस्यों को बरकरार रखा गया है।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम इस प्रकार है :
जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, एविन लुइस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशेन थॉमस, केमार रोच।
 

विज्ञापन

भारत के खिलाफ गेल खेलेंगे विदाई मैच

बता दें कि 18 फरवरी 2019 को वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने एलान किया था कि वर्ल्ड कप के वह क्रिकेट संन्यास ले लेंगे, लेकिन बाद में फिर गेल ने यू टर्न ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ वह होम सीरीज में वन-डे और टेस्ट मैच खेलेंगे। 

गेल ने अपने बयान में कहा था, गेल ने कहा, 'अभी यह खत्म नहीं हुआ है। अभी मुझे कुछ और मैच खेलने हैं। शायद एक सीरीज और खेल सकता हूं। कौन जानता है, क्या पता ऐसा हो जाए। मेरी योजना वर्ल्ड कप के बाद की थी। मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेल सकता हूं और शायद मैं निश्चित रूप से भारत के खिलाफ वनडे भी खेलूंगा। मैं टी-20 नहीं खेलूंगा। वर्ल्ड कप के बाद मेरी यही योजना है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें