फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई विवाद नहीं'

Fri, 26 Jul 2019 07:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले काफी समय से टीम के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरें आ रही है। आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल में हार के बाद इस बात ने काफी जोर पकड़ी थी। अब प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने इस पर बयान देकर इसे खारिज किया है।

विज्ञापन


भारतीय कप्तान और उप कप्तान के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच सीओए प्रमुख राय ने शुक्रवार को मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

रिपोर्टों के अनुसार भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसी भी रिपोर्ट आई थी कि बोर्ड प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवर्स ओर कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारियों ने हालांकि इसका भी खंडन किया।

राय से जब पूछा गया कि क्या भारत के दोनो चोटी के बल्लेबाजों के बीच मतभेद चल रहे हैं, उन्होंने कहा, 'ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं।' कोहली या रोहित ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है। विश्व कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने पांच शतक जमाये थे जबकि कोहली ने पांच अर्धशतक लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें