फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज मैच: गेल के तूफान को कैसे रोकेंगे पंटर

Thu, 04 Apr 2013 06:51 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 के दूसरे मुकाबले में आज शाम आठ बजे मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की चुनौती होगी। दोनों ही टीमों का पिछले संस्करणों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लिहाजा उनकी कोशिश होगी कि इस मैच में जीत दर्ज कर सधी शुरुआत की जाए।
विज्ञापन


दो बार की रनर अप आरसीबी के पास जहां तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं तो मुंबई ने भी इस बार नीलामी में सबसे महंगे बिके ग्लेन मैक्सवेल को शामिल कर टीम को और मजबूती दी है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों में है।

ऐसे में पोंटिंग के लिए भी बेहतर प्रदर्शन के साथ टीम को मजबूत स्थिति में आगे तक ले जाना एक बड़ी चुनौती होगी। उनके सामने आरसीबी के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को रोकना भी बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


मुंबई की टीम में धुरंधर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जैकब ओरम, जेम्स फ्रैंकलिन, ड्वेन स्मिथ, हरभजन सिंह और लसिथ मलिंगा हैं जिनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। दूसरी ओर आरसीबी के पास गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बूते पूरे मैच का रुख मोड़ सकते हैं।

इसके अलावा कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान और भारतीय टीम के भविष्य के स्टार चेतेश्वर पुजारा की मौजूदगी से टीम संतुलित दिख रही है। जो भी हो, दर्शकों को एक बेहद शानदार मुकाबला देखने को मिलना तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें