फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Gayle Dance Video: क्रिस गेल पर चढ़ा गरबा का खुमार, लाल कुर्ता पहन जमकर नाचे, वीडियो वायरल

Sun, 02 Oct 2022 05:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

क्रिस गेल के गरबा डांस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस कैरिबियाई खिलाड़ी के फैंस भारत में भी काफी ज्यादा है और उनके भारतीय फैंस को उनका डांस बहुत पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
क्रिस गेल का गरबा डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल इन दिनों भारत में हैं। वह लीजेंड लीग क्रिकेट में गुजरात जाएंट्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस बीच गेल पर गरबा डांस का खुमार चढ़ गया है और उन्होंने नवरात्रि के मौके पर जमकर डांस किया है। उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आईपीएल के जरिए गेल ने भारत में भी काफी लोकप्रियता हासिल की है और उनके भारतीय फैंस को यह डांस काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन


इस मौके पर गेल ने अपनी टीम गुजरात जाएंट्स के साथी खिलाड़ियों के साथ नवरात्रि का त्योहार मनाया और जमकर मस्ती की। गुजरात जाएंट्स की टीम ने गेल के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा "नवरात्रि मनाने के लिए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने ढोल की थाप पर डांस किया।"



IND vs SA 2nd T20 Live Streaming: गुवाहाटी में पहली बार भारत-दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, जानें कहां देखें मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात जाएंट्स की टीम ने मनाया नवरात्रि का त्योहार
गेल के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार वीरेन्द्र सहवाग और गुजरात जाएंट्स के बाकी खिलाड़ियों ने भी जोधपुर में नवरात्रि का त्योहार मनाया। खास गरबा डांस में सभी खिलाड़ियों ने पारंपारिक संगीत पर जमकर डांस किया। सभी खिलाड़ी पारंपरिक भारतीय कपड़ो में थे और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Arshdeep Singh: पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर ने अर्शदीप सिंह की तारीफ में कही बड़ी बात, जहीर खान से की तुलना

एलिमिनेटर मैच खेलेगी गुजरात की टीम
गुजरात जायंट्स इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए जोधपुर में हैं। सहवाग की अगुवाई वाली टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेलेगी। गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए गेल ने क्रमश: 15 और 68 का स्कोर बनाया है। ये दोनों ही स्कोर भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ आए। गुजरात की टीम में गेल और सहवाग के अलावा पार्थिव पटेल, केविन ओ ब्रायन, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी और अजंता मेंडिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें