फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Vivo Advertisement: वीवो और ब्रांड एंबेसडर विराट के रास्ते हुए अलग? कोहली के विज्ञापन पर लगा ब्रेक

Sat, 09 Jul 2022 01:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीवो ने आईपीएल 2021 से पहले विराट को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इस चीनी कंपनी के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक तरफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इस चीनी कंपनी के खिलाफ जांच चल रही है तो दूसरी ओर ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली के साथ कंपनी के रास्ते अलग हो गए हैं। कंपनी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े जांच के बीच विराट कोहली के विज्ञापन को बंद कर दिया है। उसने आईपीएल 2021 से पहले विराट को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
विज्ञापन


कोहली से पहले अभिनेता आमिर खान और सारा अली खान वीवो के विज्ञापनों में नजर आते थे। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े जांच की स्थिति जब तक स्पष्ट नहीं हो जाती है तब तक कोहली से जुड़े विज्ञापनों को रोका गया है। कंपनी के अन्य अधिकारी के मुताबिक, खुद विराट इस विज्ञापन को लेकर सहज नहीं थे।

विराट की टीम वीवो के खिलाफ चल रही जांच को लेकर चिंतित थी। टीम का मानना है कि इन परिस्थितियों में कोहली के विज्ञापनों को दिखाना ठीक नहीं है। कंपनी ने विराट की टीम की इन दलीलों को सुनने के बाद उनके विज्ञापन पर ब्रेक लगाने का फैसला किया। दरअसल, कोहली किसी तरह के विवाद में नहीं फंसना चाहते। विज्ञापन से उनकी आलोचना हो सकती थी।

ईडी की टीम ने देशभर में वीवो व उससे संबंधित कंपनियों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी की ओर से यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है। बता दें, चाइनीज फर्म पहले से ही भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


वहीं अब वीवो ने इस मामले में अपनी ओर से सफाई दी। वीवो ने कहा कि वह सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में हम कानूनों का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें