फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

County Championship 2022: काउंटी में पुजारा का शानदार फॉर्म जारी, चार मैच में चौथा शतक लगाया

Sun, 08 May 2022 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होवे

सार

काउंटी क्रिकेट में पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है और चार मैच में वो चार शतक लगा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा तीसरे स्थान पर हैं। 
 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। काउंटी चैंपियनशिप 2012 में वो चार मैचों में चार शतक लगा चुके हैं।  इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पुजारा तीसरे स्थान पर हैं। मिडलसेक्स के खिलाफ अपने चौथे मैच में भी उन्होंने शतक लगाया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस सीजन चार मैचों में पुजारा दो दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। अब भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी की संभावना बहुत मजबूत हो गई है। 
विज्ञापन


इस काउंटी सीजन में पुजारा चार मैचों में 134.40 के औसत से 672 रन बना चुके हैं। पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाने के बाद उन्होंने यॉर्क शायर के खिलाफ 109 और डरहम के खिलाफ 203 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद मिडलसेक्स के खिलाफ भी उन्होंने शतक लगाया है। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 10 गेंद में 16 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाया। 
 
विज्ञापन

शाहीन अफरीदी को जड़ा छक्का
इस मैच में पुजारा तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 149 गेंद में 125 रन बनाकर नाबाद हैं। वो अब तक 16 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। इस बीच उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। बाउंसर गेंद को अपर कट करके पुजारा ने बाउंड्री के पार पहुंच दिया। शाहीन अफरीदी पहले ही 11 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन का विकेट भी शामिल है। 
 

क्या पुजारा की होगी वापसी?
पुजारा टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड की जमीन पर एक टेस्ट मैच खेलना है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में बाहर किए गए पुजारा ने चार मैच में चार शतक लगाकर अपना दावा ठोक दिया है। इंग्लैंड में खेलने का फायदा उन्हें मिल सकता है। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछले साल 2-1 से आगे थी। कोरोना महामारी के कारण पांचवां मुकाबला टाल दिया गया था। वही मैच बर्मिंघम में एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें