फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पुजारा-हनुमा यूएई में टीम के साथ जुड़ेंगे

Mon, 26 Oct 2020 06:23 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

चीफ कोच शास्त्री सहित सपोर्ट स्टाफ भी जाएगा टेस्ट विशेषज्ञों के साथ  
विज्ञापन
pujara vihari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी सपोर्ट स्टाफ के साथ यूएई रवाना हो रहे हैं। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वहां टीम के उन बाकी सदस्यों के साथ जुड़ेंगे जो आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक रवि शास्त्री के सोमवार को टीम के साथ शामिल होने की संभावना है। पुजारा और हनुमा के साथ दुबई रवाना होने वालों में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर शामिल हैं। पुजारा और विहारी टेस्ट प्रारूप में खेलने वाले दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। भारतीय टीम तीनों प्रारूपों के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे में 30 खिलाड़ियों का जम्बो दल लेकर जाएगा। कोविड-19 के दौर में सीरीज सुरक्षा चक्र (बायो बबल) में खेली जाएगी।

विज्ञापन


आईपीएल बायो बबल से अलग रहेंगे:
यूएई पहुंचने के बाद ये सभी छह दिन के एकांतवास सहित सभी प्रक्रिया का पालन करेंगे जो कोरोना से सुरक्षा के प्रोटोकॉल में शामिल है। इसमें नियमित अंतराल पर होने वाले कोरोना परीक्षण शामिल हैं। हालांकि ये नया समूह आईपीएल बायो बबल का हिस्सा नहीं होगा और अलग से रहेगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें