फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 Max Series: टी-20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी, जानें पूरा मामला

Fri, 22 Jul 2022 09:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

साकरिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और और मुकेश चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विनिमय कार्यक्रम के तहत ब्रिसबेन में खेलेंगे।
विज्ञापन
चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दो तेज गेंदबाज चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी अगले माह टी-20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे। साकरिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और और मुकेश चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विनिमय कार्यक्रम के तहत ब्रिसबेन में खेलेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा- एमआरएफ फाउंडेशन से पिछले 20 साल से खिलाड़ियों और कोचिंग का आदान-प्रदान चल रहा है। कुछ समय से यह कोविड की वजह से रुका हुआ था। साकरिया ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

वहीं, मुकेश चौधरी ने इस साल आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए धमाल मचाया था। उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। मुकेश ने अपनी स्विंग से काफी प्रभावित किया था और दीपक चाहर की कमी नहीं खलने दी थी। वहीं, साकरिया ने अब तक 17 आईपीएल मैचों में 17 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट में साकरिया सनशाइन कोस्ट और चौधरी विनम मैनली की ओर से खेलेंगे। यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा। फाइनल एलन बोर्डर मैदान पर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें