मैन ऑफ द मैच सैम बिलिंग्स (56) की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को बेहद रोमांचक मैच में
को 5 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2018 के पांचवें मैच में फैंस की सांसे थम गई। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में
ने एक गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रविंद्र जडेजा ने विजयी छक्का जमाया।
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह जीत कई मायनों में ख़ास रही। CSK ने 1065 दिनों के बाद अपने होमग्राउंड पर मैच खेला और जीत दर्ज की। चेन्नई ने चेपॉक स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में 12वीं जीत दर्ज की। सीएसके ने अपने घर में केकेआर के खिलाफ 8 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की। CSK ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार 200 से अधिक स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया। चेन्नई सुपरकिंग्स की टी20 क्रिकेट में यह 96वीं जीत रही।
चेन्नई की जीत के हीरो
सैम बिलिंग्स रहे, जिन्होंने 23 गेंदों में दो चौको व पांच छक्को की मदद से 56 रन की पारी खेली। उन्होंने केकेआर के आंद्रे रसेल की पारी पर पानी फेरा, जिन्होंने 36 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से 88 रन की तूफानी पारी खेली थी।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने तूफानी शुरुआत की।
शेन वॉटसन (42) और अंबाती रायुडू ने सिर्फ 35 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करके मैच का रोमांच बनाए रखा। मिचेल स्टार्क की जगह शामिल किए गए टॉम करन ने डीप मिडविकेट पर वॉटसन का कैच रिंकू सिंह के हाथों कराकर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप यादव ने अंबाती रायुडू (39) को स्थानापन्न शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को दूसरा झटका दिया।
चेन्नई तब मैच से बाहर होती दिखी जब सुनील नरेन ने सुरेश रैना (14) को विनय कुमार के हाथों कैच आउट करा दिया। यहां से एमएस धोनी (25) ने सैम बिलिंग्स के साथ 54 रन की साझेदारी की और मैच रोमांचक स्थिति में ले गए। चेन्नई की दमदार वापसी पर पियूष चावला ने लगाम कसी और धोनी को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट करा दिया।
इसके बाद सैम बिलिंग्स ने मोर्चा संभाला और अपने दम पर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने टॉम करन द्वारा किए पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों में तीन चौको और चार छक्को की मदद से फिफ्टी पूरी की। बिलिंग्स (56) चेन्नई को लक्ष्य के काफी करीब ले आए। उन्होंने 23 गेंदों में दो चौको और पांच छक्को की मदद से 56 रन की पारी खेली।
टॉम करन ने बिलिंग्स का कैच लांगऑफ पर उथप्पा के हाथों कराकर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। बिलिंग्स के आउट होने के बाद ड्वेन ब्रावो 11* रन और रविंद्र जडेजा 11* रन ने चेन्नई को जीत दिलाकर ही दम लिया। केकेआर की तरफ से टॉम करन ने दो जबकि पियूष चावला, सुनील नरेन और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।