फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या आईपीएल 2020 में धोनी छोड़ देंगे चेन्नई का साथ, अब CSK ने दिया यह जवाब

Thu, 28 Nov 2019 10:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 2020 में होने वाले आईपीएल में धोनी सीएसके का साथ छोड़ सकते हैं, और दोबारा से नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी हेयर स्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अंग्रेजी न्यूज चैनल द्वारा धोनी के सीएसके का साथ छोड़ने के सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका जवाब दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
धोनी रिव्यू - फोटो : social media
चैनल द्वारा किए गए ट्वीट में पूछा गया कि क्या धोनी चेन्नई का साथ छोड़ना चाहते हैं? पूर्व कप्तान विरोधी टीम में जा सकते हैं। इस ट्वीट के जवाब में सीएसके ने कहा, 'नहीं, देश को यह मालूम है'। 

विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे धोनी के संन्यास की अटकलों पर लगातार चर्चा हो रही है और हर कोई धोनी के भविष्य को लेकर उनकी राय जानना चाहता है। हालांकि इसी कड़ी में पूछे गए एक सवाल के जवाब में धोनी ने बुधवार को कहा कि जनवरी तक मत पूछो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें