फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारेगा कोरोना: महामारी के खिलाफ जंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने बढ़ाए मदद के हाथ, 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए दान

Sun, 09 May 2021 10:56 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लील (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तमिलनाडु में प्रभावित रोगियों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। दुनिया भर के देश और लोग महामारी की मार से कराह रहे भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब इंडियन प्रीमियर लील (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तमिलनाडु में प्रभावित रोगियों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के निदेशक आर श्रीनिवासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को शनिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोरोना राहत कार्यां से जुड़े स्वयंसेवी संगठन 'भूमिका ट्रस्ट' के साथ मिलकर करने की ठानी है। इसी ट्रस्ट के साथ मिलकर सीएसके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वितरण की व्यवस्था करने कर रहा है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल सरकारी अस्पतालों और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में कोविड केयर में मरीजों की देखभाल के लिए होगा। इससे वहां के रोगियों को लाभ मिल पाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए भी जानकारी दी है।  



बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।  बायो-बबल में कोरोना वायरस की एंट्री की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी संक्रमित हुए थे। हलांकि, अब हसी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें