फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई ने किया चारो खाने चितः गिलक्रिस्ट

Thu, 11 Apr 2013 01:01 PM IST
मोहाली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट इस समय दुखी हैं।
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने माना कि विपक्षी टीम चेन्नई ने उनकी टीम को मैच के हर विभाग में मात दी है।

गिलक्रिस्ट ने कहा कि चेन्नई ने पहले शानदार गेंदबाजी कर हम पर दबाव बनाया और बाद में बल्लेबाजी में भी हमें पछाड़ दिया।

मैच में चेन्नई की टीम हम पर पूरी तरह हावी रही। हमने शुरुआत में बल्ले से ठीक प्रदर्शन किया लेकिन अंत में हमारे विकेट जल्दी गिर गए और हम संतोषजनक स्कोर नहीं बना सके।

किंग्स इलेवन के कप्तान ने कहा कि मोहाली की विकेट अच्छी थी। यहां हमें बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था। हम करीब 40 रन पीछे थे।

इसके अलावा हमने कई कैच छोड़े और हमारा क्षेत्ररक्षण भी कमजोर रहा और विपक्षी बल्लेबाजों ने हमें उन्हें रन आउट करने का मौका ही नहीं दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट में अभी तक दो मैचों में से एक जीती है और एक हारी है। किंग्स दो अंकों के साथ इस समय अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें