फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों टली वेस्टइंडीज दौरे के लिए चयन समिति की बैठक, सामने आई वजह

Thu, 18 Jul 2019 10:38 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएसके प्रसाद
विज्ञापन

प्रशासकों की समिति (सीओए) के नए दिशानिर्देशों के बाद चयनसमिति की बैठक स्थगित कर दी गई है जिसे पूर्व कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन करना था। 

विज्ञापन


सीओए के नये दिशानिर्देशों के अनुसार चयनसमिति की बैठक बुलाने का अधिकार सचिव को नहीं बल्कि चयन पैनल के अध्यक्ष को होगा। बीसीसीआई के नये संविधान के अनुसार हुए इस बदलाव के बाद कागजी कार्रवाई में आवश्यक बदलाव जरूरी था। 

यह बैठक अब शनिवार या रविवार को हो सकती है क्योंकि सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट कल शाम तक ही मिल पाएगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'नियमों के बदलाव के कारण कुछ कानूनी तौर तरीके हैं जिनका पालन करना जरूरी है और इसमें कुछ समय लगता है। इसके साथ ही बीसीसीआई को इस बैठक के लिये कप्तान की उपलब्धता के बारे में भी बताना होगा।'
विज्ञापन


इससे पहले सीओए ने निर्देश दिया कि अब बीसीसीआई सचिव नहीं बल्कि चयन समिति का अध्यक्ष चयन संबंधी बैठकों का समन्वयक होगा। निर्देश में साफ तौर पर कहा गया कि अब से सचिव किसी चयन बैठक में भाग नहीं लेगा और ना ही क्रिकेट से जुड़े किसी फैसले के लिये उसकी सहमति की जरूरत होगी। इस फैसले से कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी का एक तरह से महत्व खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें