फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफीः ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक जंग

Tue, 11 Jun 2013 09:10 PM IST
बर्मिंघम
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरेगी।
विज्ञापन


इंग्लैंड के हाथों अपने शुरुआती मैच में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूजीलैंड पर जीत हर हाल में जरूरी है। यदि ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला भी हार जाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना लेगा तो ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

हालांकि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टूर्नामेंट में दोनों टीमें अभी तक चार बार भिड़ीं हैं और सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला श्रीलंका से एक विकेट से जीत चुकी है जबकि हाल ही उसने इंग्लैंड से भी वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।

ऐसे किवी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। फिलहाल मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना खिताब बचाने और टूर्नामेंट में बचे रहने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन


चोटिल क्लार्क दूसरे मैच से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच से पूर्व बड़ा झटका लगा है उसके कप्तान माइकल क्लार्क फिट नहीं हैं और टीम को उनके बगैर उतरना पड़ेगा। लंबे समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे क्लार्क अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इसलिए वह बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट के अनुसार क्लार्क तेजी से ठीक हो रहे हैं लेकिन अभी वह ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। टीम फिजियो एलेक्स काउंटूरिस ने कहा, ‘क्लार्क का लंदन में गहन उपचार चल रहा है और वह तेजी से अपनी पीठ की समस्या से उबर रहे हैं। लेकिन वह अभी इतने फिट नहीं हो पाए हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेल सकें। हालांकि हमें उम्मीद है कि वह 17 जून को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल ग्रुप मैच खेल सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें